About Me

My photo
Bharat Solanki,the Author & Publisher of SUDARSHANAM which reveals The History & Individual Development of Marwari Rajasthani People from Bagol Past till Present.

Sunday, November 8, 2009

BANK DEPOSIT,UNIT LINK & MUTUAL FUND PRODUCT

बैंक में फिक्स डिपॉजिट करने जाओ और आप वंहा से क्या लेकर आ रहे हैं आपको मालूम होना चाहिए क्योकि आज अधिकतर बैंक इंश्योरेंस पोलीसी बेच रही हैं कई लोगो से शिकायते मिल रही हैं की वे बैंक में सिंगल डिपॉजिट करने गए थे मगर बैंक अधिकारियो ने पूरी जानकारी दिए बिना दस साल की यूनिट लिंक बीमा पॉलिसी उनके नाम कर दी, बाद में जब ग्राहक पूछताछ करने पर जानकारी लेने बैंक जाता हैं तब बताया जाता हैं की तीन साल प्रीमियम भरना हैं और जब इसको कैंसल करने की बात आती हैं तो पच्चास हजार की पूंजी बीस हजार हाथ में आती हैं
आप बैंक में गए तो फिक्स डिपॉजिट करने और जब निकले तब आपके हाथ में बीमा पॉलिसी लेकर, पॉलिसी लेते वक्त आपको कौनसी बातो का ध्यान रखना चाहिए ?
क्या आपको मालूम हैं आप जो पॉलिसी लेने जा रहे हो उससे आपकी जररत, जैसे की बच्चो की एजुकेशन, शादी या रिटायर्मेंट की जरुररत पूरी हो जायेगी ?
आप जो पॉलिसी ले रहे हैं वह किस तरह की पॉलिसी हैं, ट्रेडीशनल, यूनिट लिंक अथवा टर्म इंश्योरेंस ?
आखिर क्या फर्क हैं इन तीनो पॉलिसी में ट्रेडीशनल यानि की वर्षो से चली आ रही बचत युक्त बंदोबस्ती और मनि बेक पॉलिसी, यूनिट लिंक यानि मार्केट इकुइटी शेअर बेस प्रोडक्ट और टर्म इंश्योरेंस का मतलब हैं सिर्फ इंश्योरेंस बिना किसी बचत या निवेश
आज कल निवेश पर अच्छा मुनाफा पाने के लिए लोग यूनिट लिंक प्रोडक्ट अधिक खरीद रहे हैं लेकिन इस तरह की पॉलिसी में रिस्क कवर होने के कारण बीमा कम्पनिया अपने बीमा चार्जेस एवं फंड मेनेजमेंट फीस के रूप में अधिकतर राशि अपने पास रख कर शेष रकम बाजार में निवेश करती हैं इसलिए जो लोग बाज़ार बेस प्रोडक्ट में निवेश करना चाहे उन्हें बीमा कंपनियों के यूनिट लिंक प्रोडक्ट लेने के बजाय म्यूचुअल फंड प्रोडक्ट में निवेश करना चाहिए और टर्म इंश्योरेंस बीमा कम्पनी से खरीद ले ताकि निवेश का पूरा हिस्सा निवेश हो जाता हैं और अतिरिक्त शुल्क से बच सकते हैं एस्सेट मेनेजमेंट कंपनिया म्यूचुअल फंड प्रोडक्ट में बीस से तीस प्रतिशत वार्षिक मुनाफा लोंग टर्म सिस्टमेटिक इनवेस्टमेंट प्लान में दे रही हैं उनमे टाटा, बिरला, रिलायंस और एचडीऍफ़सी आदि कई कम्पनिया प्रमुख हैं जो छोटे-छोटे निवेशको की मार्केट में निवेश की रूचि को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित निवेश की सलाह उपलब्ध कराने के लिए एम्प्फी प्रमाणित एडवाइजर भी नियुक्त कर रखे हैं
लेखक पिछले बीस साल से बीमा, वित् एवं निवेश फाइनेंस कारोबार से जुड़े हुए हैं आप अपनी टिप्पणी और सवाल उपरोक्त विषय पर जरुर करे ।

No comments:

Post a Comment

Welcome

Wealth & Health Org

Followers